Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में बीच सड़क चाकू मारकर बाइक सवार युवक की हत्या, 8 से 10 बाईक हो बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला,

बीच सड़क चाकू मारकर बाइक सवार युवक की हत्या, 8 से 10 बाईक हो बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला,

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर शहर में अब पुलिस का ख़ौफ खत्म हो गया है जिस वर्दी को देखकर बदमाश दहशत में रहते थे जहां उन बदमाशों में अब कोई खौफ नहीं है जहां खुलेआम बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है ताजा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है जहा 8 से 10 बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क में एक बाइक सवार युवक को चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया इस घटना में घायल युवक की मौके पर ही चाकू लगने से उसकी मौत हो गई, यहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए बही मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे चेक करने पर मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,

बीच सड़क चाकू मार कर उतारा मौत के घाट,
मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बाइक सवार युवक मेडिकल की ओर जा रहा था इसी दौरान कुछ 8 से 10 बाइक सवार बदमाशों ने युवक को रोका और बिना किसी बात पर उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना में अज्ञात युवक को चाकू सीने के पास लगने से उसकी मौत हो गई, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, बीच सड़क हुई इस वारदात से पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त पर भी सवाल खड़े होते हैं


हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस,
गढ़ा सीएसपी आशीष जैन ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मदन महल चौराहे से कुछ दूरी पर शुभम हॉस्पिटल के पास एक अज्ञात बाइक सवार युवक को 8 से 10 बदमाशों ने रोक कर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया घटना में घायल हुए बाइक सवार अज्ञात युवक की सीने में चाकू लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को खून से लथपथ निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे चेक करने पर मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश में जुट गई है,

Related Articles

Back to top button