Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में वाहन चेकिंग में चाकू लेकर घूमते मिला आरोपी युवक, पुलिस ने किया धारदार चाकू जप्त

जबलपुर शहर में वाहन चेकिंग और खुलेआम शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जहा सभी थाना प्रभारियों ने मुख्य चौराहों पर वाहन चेकिंग लगाई गई। वहीं चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक युवक के पास से चाकू बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी गड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है संजीवनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है,
संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी डी द्विवेदी पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक युवक को रोका गया वाहन चालक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जहां पुलिस ने चालक को मौके पर ही पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर आरोपी युवक के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया है आरोपी गढ़ा थाना क्षेत्र का निवासी है जिसके विरुद्ध संजीवनी नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने की कार्यवाही की है,
थाना प्रभारी ने पूरे मामले में बताया कि आरोपी गढ़ा थाना क्षेत्र का बदमाश है जिसका नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ अक्कू कोष्टा मारुति कंपनी के पास थाना गढ़ा क्षेत्र का निवासी बताया आरोपी अपने पास धारदार चाकू रख हुआ था जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था जहां पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है

Related Articles

Back to top button