Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में शिवलिंग पर पेशाब कांड, शराब के नशे में धुत्त मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर किया पेशाब ! आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब एक मुस्लिम युवक ने मैदान में बने चबूतरे के शिव लिंग के पास पेशाब कर दिया, शराब के नशे में धुत्त रिजवान उर्फ रिज्जू की इस हरकत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मैदान परिसर में मौजूद लोगों ने जब रिजवान की इस हरकत को देखा तो तत्काल हिंदू संगठन और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने रिजवान को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है, चूंकि मामला संवेदनशील है इसलिए इसकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सिंगरहा बस्ती से लगा मैदान शाम होते ही अहाते में बदल जाता है, जहां शराब और दूसरे नशे के करने के लिए स्थानीय लोग एकजुट हो जाते हैं, इसी दौरान सोमवार की शाम को रिजवान नामक युवक भी शराब पीते हुए वहां पहुंच गया, शराब के नशे में धुत्त रिजवान चबूतरे पर चढ़ा और
शिवलिंग के पास पेशाब कर दिया और वहीं लेट गया
इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के स्थानीय पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी की दोषी युवक की इस हरकत को हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है, बहरहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button