जबलपुर में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 वर्षीय एक युवक की नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जहां चंदा एकट्ठा करने की बात को लेकर हुए विवाद में परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर मामला जांच में लिया है जहां मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है

परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप,
मृतक युवक के पिता सीताराम रैकवार उम्र 45 वर्ष निवासी मद्रासी लाईन बापू नगर ने रांझी थाना पुलिस को बताया कि दिनाॅक 1-3-26 की रात 8-30 बजे उसका बेटा मनीष रैकवार पडोस में रहने वाले बच्चों के साथ घर आकर बताया कि हम लोग होली का चंदा एकट्ठा कर रहे थे तभी दुर्गा मंदिर के पास मद्रासी लाईन पीछे की गली मे रहने वाले 2 लडकों से मेरा विवाद हो गया जिनमे से एक लडके ने मुझे पकड लिया ओर एक लडके ने हाथ मे पहने कडे से सिर मे मार दिया, उसने बच्चे के सिर मे हाथ फेर कर देखा सिर मे सूजन थी, उसने व पत्नि ने बर्फ से सिकाई की बही दुकान से दवा लाकर खिला दी थी सोचा हल्की चोट है ठीक हो जायेगी तभी से मनीष के सिर मे दर्द था,

पुलिस करेगी मामले में जांच,
दिनाॅक 10-3-26 की रात्रि लगभग 9 बजे अचानक मनीष बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया जहां उसका सिर का डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान उसके बेटे मनीष रैकवार उम्र 19 वर्ष की मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है,

पीएम रिपोर्ट करेगी मौत का खुलासा,
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए मामला जांच में लिया है वही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि परिजनों के बताइए अनुसार युवक का होली का चंदा इकट्ठा करने की बात को लेकर दो लड़कों से विवाद हुआ था जिसकी तबीयत बिगड़ने के कारण उसे इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल लाया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि युवक की मौत किस कारण से हुई है फिलहाल पुलिस में मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है,



