Court / Notice / OrdesCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में 24 घंटे में बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खानने चलाई गोलियां और फेके बम, पुलिस को खुलेआम दे रहा है चनौती

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपराधियों के हौसले इस तरह बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है जहां अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद खुलेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रही है ताजा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है जहां को बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 घंटे से पहले ही गोलियां बम चलाकर फिर वारदात को अंजाम दिया है इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी अवैध हथियार लेकर अपने साथियों के साथ नजर आ रहा है यहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस को चुनौती देते हुए मौके से फरार हो गया इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं लोगों का कहना है कि अपराधी को पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़ पाई है,

अपराधियों के हौसले बुलंद, खुलेआम वारदात को दे रहे अंजाम
गढ़ा थाना क्षेत्र के बेदी नगर छुई खदान क्षेत्रवासियों ने बताया कि बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान अपने साथियों के साथ मोहल्ले में आकर खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहा है जहां मोहल्ले में महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुख्यात बदमाश शिब्बू खान हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ है और हफ्ता वसूली के चलते क्षेत्र के लोगों के साथ मारपीट कर अवैध वसूली की मांग कर रहा है जिसके चलते बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान क्षेत्र में गोलियां चलाकर और बम फेंक कर दहशत पैदा कर रहा है जिसके चलते घरों से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है जहां पुलिस के जवान भी लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं उसके बाद भी अपराधी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे,

24 घंटे के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार,
बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान गड़ा थाना क्षेत्र का बदमाश है जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है आरोपी खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है जहां पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के ठिकानों पर दबिस दे रही है लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जो जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी,

Related Articles

Back to top button