Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: रात में यहां से बिकती है अवैध शराब, संजीवनी नगर में बना शराबियों का अड्डा, ठेकेदारों के सामने मजबूर हुआ आबकारी और पुलिस विभाग

रात होते ही यहां से बिकती है अवैध शराब, संजीवनी नगर में बना शराबियों का अड्डा, ठेकेदारों के सामने मजबूर हुआ आबकारी और पुलिस विभाग

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शराब ठेकेदारों की मनमानी के चलते अवैध शराब का व्यापार फल फूल रहा है जहां रात 11:30 बजे दुकान बंद होने के बाद भी दुकानों से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जहां अवैध शराब की तस्करी करने का भी काम खुलेआम शराब ठेकेदारों के द्वारा किया जा रहा है,

शारदा चौक शराब दुकान से बिक रही अवैध शराब
गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शारदा चौक LIC के सामने अंग्रेजी बाद देसी शराब दुकान से सुबह से लेकर रात 1:00 बजे तक अवैध शराब निकालने का काम किया जा रहा है जहां शराब ठेकेदार हो के द्वारा जगह-जगह पर शराब की तस्करी कराई जा रही है रात 11:30 बजे दुकान बंद होने के बाद भी LIC शराब दुकान से खिड़कियों से शराब बेची जा रही है जहां पुलिस और आबकारी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है,

संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में शराबियों का बना अड्डा
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजीवनी नगर शराब दुकान के पास ही अवैध रूप से आहता चलाया जा रहा है जहां शाम होते ही 7:00 बजे के बाद सड़कों पर सिर्फ शराब पीते हुए शराबी नजर आते हैं जिसकी शिकायत कई बार संबंधित ने थाने में की लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही इन शराब माफियाओं पर नहीं की जा रही है जिसके चलते शराब ठेकेदारों के साथ उनके कर्मचारियों के बीच हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जहां उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है

Related Articles

Back to top button