Court / Notice / OrdesCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: लव,सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने अपनी जीजा की बहन की आबरू लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया जिसे बाद पीड़िता ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहा बरगी पुलिस ने रिपोर्ट पर 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है

बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई की शादी करीब 4 साल पहले हिन्दू रीति रिवाज से रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द की रहने वाली युवती साथ हुई थी। भाई की ससूराल रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द होने से उसका वहां आना जाना होता था एवं भाई का साला अंकित बरकड़े पिता गौरीशंकर बरकड़े का भी इसके घर ग्राम धाधरा में आना जाना होता था जिसके चलते उसकी दोस्ती अंकित बरकड़े से उसके घर ग्राम धाधरा में हुई थी। इसके बाद अंकित बरकड़े ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया दोनों के बीच बातचीत होने लगी। अंकित ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।

जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया। जिसके बाद अब पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी अंकित बरकडे 29 वर्ष निवासी ग्राम रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द चौकी बरगी नगर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button