Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर : विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार,

SET NEWS जबलपुर! गोरखपुर थाना क्षेत्र के मांडवा टेण्डर 2 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच आए दिन हो रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब गुस्से में पति सुशील यादव ने पत्नी रमा बाई यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन कुछ समय से वे अलग रह रहे थे।

उनके बीच अक्सर विवाद होता था, जिससे गुस्साए सुशील यादव ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सुशील यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103-A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030

 

Related Articles

Back to top button