Court / Notice / OrdesIndiaJabalpurMP

जबलपुर # शराब दुकान ठेकेदारों की मनमानी, चल रहे हैं अवैध आहता, शासन प्रशासन के अधिकारी बैठे मोन

जबलपुर शहर में शराब ठेकेदारों की मनमानी के चलते अब आम नागरिक परेशान हो रहे शहर की लगभग शराब दुकानों के पास अवैध आहता संचालित किया जा रहा है जिसके चलते शराबी अब शराब दुकान अन्य सड़कों पर नजर आते हैं शहर की सड़कों पर शासन प्रशासन के अधिकारी निकलते जरूर है लेकिन इस और ध्यान नहीं देते,

जहा जगह जगह पर सड़कों पर शराबी नजर आते हैं जहां आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हम आपको बता दें जबलपुर शहर में शराब की दुकानों के आसपास बने शराब आहता संचालित किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन सब कुछ देखकर अनदेखा कर रहा है जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर कुछ दिन पहले पुलिस के द्वारा शराब दुकानों के बाहर अवैध रूप से चल रही दुकानों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे और सड़कों पर शराब पीने वाले शराबियों पर भी पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई थी लेकिन अब नही पुलिस नजर आती है और ना ही पुलिस की कार्यवाही जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि शहर की ऐसी कोई भी शराब दुकान नहीं है जहां शराब दुकान के आसपास अवैध आहता ना चल रहा हो, फिलहाल जबलपुर शहर की सड़कों पर शराबियों का अड्डा बना हुआ है अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन किस तरह से इन पर कार्यवाही करता है

Related Articles

Back to top button