Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: शहर में लगातार बेखौफ हो रहे चाकूबाज बदमाश,सारे राह युवक को बदमाशों ने चाकुओं से गोदा, देखिए लाइव वीडियो

जबलपुर सेट न्यूज ! जबलपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला रविवार की दोपहर का जहां एक युवक को चार लोगों ने मिलकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक अपने आपको बचाने के लिए तीनों बदमाशों से अकेला ही भिड़ गया।

बदमाश युवक के सिर, हाथ, पैर में चाकू मारकर मौके से फरार हो गए है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कि युवक अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है, और चाल लोग उस पर चाकू से हमला कर रहे है। घटना घमापुर थाना के करिया पाथर की है। गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया है। घायल युवक का नाम राजा यादव बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई और चंद घंटों में ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक घायल राजा यादव कुछ काम से बाइक में सवार होकर घमापुर तरफ जा रहा था। जैसे ही राजा करिया पाथर श्मशान घाट के पास पहुंचा तभी दो बाइक में आए चार बदमाशों ने धक्का देकर उसे रोका, जिसके चलते बाइक सहित राजा जमीन पर गिर गया, इसके बाद एक बदमाश ने राजा का हाथ पकड़ा जबकि तीन लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हालांकि राजा ने बदमाशों से बचने का प्रयास भी किया। एक के बाद एक कई वार करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी राजा के परिवार वालों को दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया। घायल की सास ने बताया कि दो बाइक में सवार होकर चार लोग आए थे, उन्होंने ही हमला किया है।

माया वंशकार ने बताया कि करीब चार दिन पहले शीतलामाई में कुछ लोगों से विवाद हुआ था, हो सकता है ये वही लोग है, जिन्होंने हमला किया है। माया वंशकार का कहना है जिन लोगों ने राजा पर हमला किया है, और उन्हें नहीं जानती है। इधर घटना की जानकारी लगते ही घमापुर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चारों ही बदमाशों को चंद घंटे में ही चांदमारी से गिरफ्तार कर लिया।

घमापुर थाना प्रभारी सतीश अंधवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर और उपयोग की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि राजा यादव पर जिन लोगों ने हमला किया था, उनका पुराना विवाद था। पुलिस ने चारो ही बदमाश मोनू, रोहित, शिबू और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। चारों ही आरोप अवैध शराब क्षेत्र में बेचा करते है, जबकि घायल भी इस धंधे से जुड़ा है, संभवता इसी को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

 

Related Articles

Back to top button