Crime ReportsDaily News UpdatesIndiaInterview NewsJabalpurLatest NewsMPPoliticsSportsTechnologyTrending News

जबलपुर: संस्कारधानी में महिलाएं भी नहीं है सुरक्षित घटना का सीसीटीवी आया सामने

SET NEWS जबलपुर, जिसे संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है,जहा एक महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह घटना मदन महल थाना क्षेत्र के गेट नंबर चार साई मंदिर के पास हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि 12 जनवरी की सुबह 5:48 पर एक अज्ञात युवक महिला से छेड़छाड़ कर रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला नैनपुर, मंडला की निवासी है और जबलपुर में रहकर पढ़ाई और प्राइवेट जॉब कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मदन महल पुलिस थाने की टीम मामले की जांच कर रही है। एएसपी सिटी आनंद कलादगी ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश जारी है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस घटना ने जबलपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030

Related Articles

Back to top button