Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive News

जबलपुर: सैकड़ो की तादाद में जैन समुदाय के लोग,अभद्र टिप्पणी का एक ऑडियो व्हाट्सएप पर हुआ वायरल, देर रात कोतवाली थाने का घेराव

सैकड़ो की तादाद में जैन समुदाय के लोग,अभद्र टिप्पणी का एक ऑडियो व्हाट्सएप पर हुआ वायरल, देर रात कोतवाली थाने का घेराव

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी का एक ऑडियो व्हाट्सएप पर वायरल होते ही सैकड़ो की तादाद में जैन समुदाय के लोगों ने देर रात कोतवाली थाने का घेराव कर दिया और थाने के सामने धरने पर बैठ गए, जैन समाज के नाराज लोगों ने जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की.

दरअसल ऑडियो क्लिप में बताया जा रहा है कि भाजपा के एक महिला नेत्री और एक स्थानीय नेता के बीच की बातचीत की ऑडियो क्लिप को व्हाट्सएप पर वायरल किया गया है जिसमें जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई है इसी बात से जैन समाज में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है आधी रात के बाद सैकड़ो की तादाद में कोतवाली थाने पहुंचे जैन समाज के लोगों ने अपनी नाराजगी का जबरदस्त ढंग से प्रदर्शन किया

काफी देर तक की गई नारेबाजी की वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया कुछ देर बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जैन समाज के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की और इस ऑडियो क्लिप की जांच का भरोसा दिलाया और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया इसके बाद जैन समाज के लोगों ने कोतवाली थाने के सामने धरना तो समाप्त कर दिया लेकिन जैन समाज में अभी भी नाराजगी बनी हुई है.

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर, 7974423030

Related Articles

Back to top button