Exclusive ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर: स्मार्ट सिटी की लापरवाही उजागर,गहरे गड्डे में गिरी गाय,सीवर लाइन के लिए खोदा गया गड्डा,,

जबलपुर स्मार्ट सिटी अपने काम को लेकर कितनी स्मार्ट इसकी बानगी देखने मिली जबलपुर में जहां 10 फिट गहरे गड्डे में एक गाय गिर गई। घटना शुक्रवार रात की हैं, जहां रांझी खालसा स्कूल के पास स्मार्ट सिटी ने सीवर लाइन के लिए गड्डा खोदा और फिर बिना सुरक्षा के उसे खुला छोड़ दिया। शुक्रवार की देर रात अचानक उसमें गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से गाय निकालने की कोशिश की साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों को फोन भी लगाया पर किसी ने फोन नहीं उठाया। बता दें कि पूरे जबलपुर में स्मार्ट सिटी सीवर लाइन के लिए जहां-तहां सड़कों पर गड्डे खोद रहा हैं और उन्हें कवर करने की वजह खुला छोड़ देता हैं, जिससे कि इस तरह के हादसे होते हैं।

जानकारी के मुताबिक स्मार्ट सिटी का रांझी मस्ताना चौक के पास सीवर लाइन का काम चल रहा हैं, जिसके लिए जेसीबी से गहरे-गहरे गड्डे खोदे जा रहें हैं। शुक्रवार को भी ठेकेदारो ने बीच सड़क पर गड्डा खोदा, पर उसे ना ही कवर किया, और ना ही कोई जानकारी दी की गहरा गड्डा हैं। शुक्रवार रात करीब 1 बजे अचानक ही घूमते-घूमते एक गाय आई जिसे कि अंधेरे के कारण नहीं दिखा और वो 10 फिट गहरे गड्डे में जा गिरी। गड्डे में गिरते ही गाय तेज आवाज करने लगी।

गाय की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि गाय गहरे गड्डे में गिर गई हैं। स्थानीय लोगों ने रात को ही नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को फोन लगाया पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया। जैसे-तैसे स्थानीय लोगों ने गाय को गहरे गड्डे से बाहर निकालने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। शनिवार की सुबह आखिरकार रस्सी की मदद से गाय को बाहर निकाला गया। स्मार्ट सिटी की इस तरह की लापरवाही देखकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश हैं।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button