Court / Notice / OrdesCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # हत्या के प्रकरण में फरार कुख्यात आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी, पकडऩे अन्य प्रदेशों में रवाना हुई पुलिस की टीम

जबलपुर में हत्या के प्रकरण में फरार स्थाई 25 हजार रूपये का ईनामी वारंटी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी हेतु जिला कटनी, हिमाचल प्रदेश के ज्वालाजी जिला कांगडा तथा चित्रकूट टीमें रवाना

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर फरार स्थाई 25 हजार रूपये का ईनामी वारंटी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी हेतु जिला कटनी, हिमाचल प्रदेश के ज्वालाजी जिला कांगडा तथा चित्रकूट टीमें रवाना ।

उल्लेखनीय है कि मान्नीय न्यायालय द्वारा अपराध क्रमंाक 295/85 धारा 364, 365, 302, 201, 120बी,34 भादवि के प्रकरण में आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पिता गोवर्धन तिवारी उम्र 61 वर्ष निवासी हीरागंज कटनी का दिनॉक 4-3-2022 को गैरम्यादी वारंट जारी किया गया था।

फरार वारंटी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी के विरूद्ध जारी गैरम्यादी वारंट की तामीली के लगातार प्रयास किये गये किंतू किस्सू उर्फ किशोर तिवारी सकूनत से लगातार फरार है।

फरार वारंटी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 10,000 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा दिनॉक 12-3-2024 को की गयी थी।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। आरोपी के पकडे न जाने पर ईनाम की राशि बढाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर को प्रतिवेदन भेजा गया।

उक्त प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये फरार वारंटी/आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पिता गोवर्धन तिवारी उम्र 61 वर्ष निवासी हीरागंज कटनी की जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गिरफतारी करेगा, करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित हो सकें, उसे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा 25,000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये ) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है।

फरार वारंटी/आरोपी के सम्बंध मे किसी भी व्यक्ति को जानकारी प्राप्त होती है तो कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102, 7587632700 एवं थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाईल नम्बर 9479994041,

नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मोबाईल नम्बर 9479994004 पर सूचना दे सकते है। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

ताजा अपडेट के लिए बने रहिए सेट न्यूज़ के साथ जबलपुर

 

 

Related Articles

Back to top button