Dindori

डिंडौरी # 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी और बीएलओ मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का करेंगे वाचन

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की निर्वाचन की तैयारियों और विभागीय कार्यों की समीक्षा

डिंडौरी, गणेश मरावी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में 3 से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी और बीएलओ द्वारा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया जायेगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक घर में 6 या उससे अधिक मतदाता होने की स्थिति में उनका भौतिक सत्यापन भी सेक्टर अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोडने, मतदाता सूची से संशोधन एवं मृत मतदाता, दोहरी पृविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए समस्त बीएलओ अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रह कर दावे आपत्ति प्राप्त किए जा रहे हैं। सेक्टर आफिसर एवं पुलिस अधिकारियों वल्नरेवलिटी मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन सबंधी कार्य में गंभीरता बरतने तथा सौंपे गये दायित्वों का निर्वाह समय पर करने को कहा है। कलेक्टर मिश्रा सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, प्रभारी एसडीएम शहपुरा निशा नापित एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

जुड़ेगा नये मतदाताओं का नाम
समय-सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार जो नागरिक एक अक्टूबर की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिये जायंेगे। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी पोर्टल, बीएलओ एप्प और आयोग द्वारा जारी क्यू आर कोड के माध्यम से नाम जोडनें, प्रविष्टि में संशोधन एवं डिलीट करने हेतु आवेदन किया जा सकेगा।

मतदाता सूची पूर्णतः त्रुटि रहित हो
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में संबंधित एसडीएम को स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर विशेष ध्यान देने कहा। इसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाया जाये। मतदाता सूची पूर्णतः त्रुटि रहित हो, इसके लिए बीएलओ डोर टू डोर सर्वे करें। बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का वाचन भी संबंधित क्षेत्र में सुनिश्चित करवायें। मतदान केन्द्रों में आवागमन, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, रैम्प आदि व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें। निर्वाचन कार्य से जुड़े सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें। साथ ही मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए सरपंच से पंचनामा तैयार कराकर ही नाम हटाएं।

बैठक में दी गई जानकारी
समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को ईव्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीन की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि इसी प्रकार से जिले के हाट-बाजारों और ग्रामों भ्रमण कर नए मतदाताओं को भी ईव्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीन की जानकारी दी जा रही है। जिससे नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सके।

“मेरी माटी मेरा देश“ का आयोजन
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा। इस दौरान वृक्षारोपण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए कोई भी निजी संस्थानों से पौधे क्रय नहीं किया जाएगा। जिले वृक्षारोपण के लिए सभी पौधे नर्सरी से उपलब्ध कराए जायेंगे।

अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध
भारतीय डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के अंतर्गत इस वर्ष भी राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय मूल्य गत वर्ष की भांति 25 रूपये प्रति ध्वज निर्धारित किया गया है। कलेक्टर मिश्रा ने इस अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त करने को कहा है। साथ ही “हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को डिंडौरी में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश
कलेक्टर मिश्रा ने बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के कार्यालय प्रमुख को निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए। जाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समस्त व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिससे आवागमन बाधित न हो और साथ ही किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने डिंडौरी एवं शहपुरा के नगर पालिका अधिकारियों को उक्त निर्देश का सतत पालन करने को कहा है।

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
14 अगस्त तक विकास पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि-पूजन, जनसेवा यात्रा, जन-संवाद और हितग्राही सम्मेलन किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने ई-स्कूटी का रजिस्टेशन, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, सहित मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Related Articles

Back to top button