Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: पिटाई के बाद युवक पर किया पेशाब, कुख्यात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर सेट न्यूज! जबलपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब उनमें पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं बचा है। जबलपुर के गोरखपुर थाना इलाके के पीपल मोहल्ला क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। दरअसल इलाके के आर्य समाज मंदिर के समीप रहने वाले रवि प्रजापति नाम के युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने घेर कर बेरहमी से पिटाई कर दी, इतना ही नहीं बदमाशों ने युवक पर लात घूंसे बरसाने के बाद उस पर पेशाब भी कर दी। इस मामले की रिपोर्ट पीड़ित रवि प्रजापति ने गोरखपुर थाने में दर्ज करा दी है। रवि प्रजापति द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह टिफिन सप्लाई का काम करता है और अपने एक ग्राहक निखिल के पास से पैसे लेकर जब वह लौट रहा था कि तभी इलाके के कुख्यात बदमाश ग्रीन भाटरा, लवी भाटरा और उसके अन्य साथियों ने उसे पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित रवि प्रजापति ने अपनी शिकायत में साफ तौर पर लिखा है कि आरोपियों ने उसके साथ न केवल मारपीट कर दी बल्कि उस पर पेशाब भी की, इसके अलावा आरोपियों ने उसके पास रखी करीब 15000 की नगदी और सोने की चैन भी लूट ली। युवक के साथ मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आधा दर्जन आरोपी रवि प्रजापति नाम के युवक पर हमला बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के अलावा पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज की धाराओं के अलावा उस पर पेशाब करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोरखपुर पुलिस ने इस मामले में लवी भाटरा नाम के एक आरोपी को दबोच भी लिया है जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक यह पूरा विवाद पैसों के लेनदेन और अवैध उगाही से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है की मारपीट और पेशाब कांड में शामिल आरोपी इलाके के शातिर और कुख्यात बदमाश हैं और उनके ऊपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। बेरहमी से मारपीट और पेशाब कांड का शिकार रवि प्रजापति बुरी तरह से सहमा हुआ है और वह वारदात से संबंधित कोई भी बात करने के लिए तैयार नहीं है।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

 

Related Articles

Back to top button