Jabalpur

जबलपुर # 27 मार्च को 3 बजे तक जमा करना होगा पार्टी से संबद्धता संबंधी फार्म ए और बी

जबलपुर। संसदीय क्षेत्र जबलपुर से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ओर से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को दल की संबद्धता संबंधी फार्म प्रारूप ए और बी नाम-निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बुधवार 27 मार्च की दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

इस समय-सीमा तक प्रारूप ए और बी प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उनका नाम- निर्देशन पत्र संवीक्षा के दौरान निरस्त कर दिया जायेगा। लेकिन यदि किसी अभ्यर्थी ने दस प्रस्तावकों के हस्ताक्षर तथा शपथ पत्र के साथ नाम-निर्देशन पत्र के भाग दो को भी भरा है तो संवीक्षा में वैध पाये जाने पर उसका नामांकन पत्र निर्दलीय के रूप में स्वीकार किया जायेगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ओर से नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को प्रारूप नामांकन की अंतिम तिथि को दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। प्रारूप में मूल प्रति में एवं मूल हस्ताक्षर के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किये जाने होंगे। फोटो कॉपी या साइक्लोस्टाईल प्रति में अथवा फैक्स या ई-मेल आदि में दिये जाने वाले प्रारूप स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button