जबलपुर: EOW ने रंगे हाथों पकड़ा सरपंच गरीब की झोपड़ी की मरम्मत के लिए मांगी थी घूस

जबलपुर: सिवनी जिले की पलारी पंचायत के सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दीं। एक गरीब ग्रामीण जब अपनी जर्जर झोपड़ी की मरम्मत करा रहा था, तो सरपंच ने काम रोकने की धमकी देकर 15 हजार रुपये की मांग की। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा है।
भ्रष्टाचार जब मानवीय संवेदनाओं को निगलने लगे, तो अंजाम सलाखों के पीछे होता है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को सिवनी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि यह रिश्वत किसी बड़े ठेके के लिए नहीं, बल्कि एक गरीब की झोपड़ी की मरम्मत न रोकने के एवज में मांगी गई थी।
परेशान होकर शिवचरण ने जबलपुर ईओडब्ल्यू में गुहार लगाई। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया और सोमवार को ट्रैप दल का गठन किया। योजना के मुताबिक, सरपंच ने रिश्वत की रकम लेने के लिए पीड़ित को सिवनी बस स्टैंड पर बुलाया था। जैसे ही सरपंच ने नोटों की गड्डी हाथ में ली, सादे कपड़ों में तैनात ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे दबोच लिया।



