Crime ReportsCrime ReportsDaily News UpdatesIndiaInterview NewsJabalpurLatest NewsMPPolitics

जबलपुर:महाकुंभ में पवित्र स्नान कर वापस लौट रहा भोपाल का परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार,मौके पर एक महिला की मौत आठ श्रद्धालु घायल.

SET NEWS जबलपुर! महाकुंभ में पवित्र स्नान कर वापस लौट रहा भोपाल का परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार,मौके पर एक महिला की मौत आठ श्रद्धालु घायल.

प्रयागराज में महाकुंभ का पवित्र स्नान कर भोपाल वापस लौट रहा श्रद्धालुओं का एक जत्था सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई और शेष आठ श्रद्धालु बुरी तरह घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है सभी घायलों के सिर, मुंह और पैर में गंभीर चोटे आई हैं,

 

लोडिंग ऑटो में बैठने की जगह बनाकर भोपाल से नौ महिला– पुरुष श्रद्धालुओं का एक जत्था प्रयागराज पहुंचा था यहां पर महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरा यह लोडिंग ऑटो वापस भोपाल आ रहा था तभी जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी,

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और सभी आठ श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए,

 

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए दाखिल कराया गया वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई है.

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030,

Related Articles

Back to top button