Daily News UpdatesIndiaLatest News

ताइवान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, कोई नुकसान नहीं; 5 महीने पहले मेट्रो सेवा रोकनी पड़ी थी

ताइवान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई है। अभी तक भूकंप के कारण किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले जनवरी में ताइवान के उत्तरी भाग में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई और उसका केन्द्र द्वीप के पूर्वी तट में हुआलीन शहर के पूर्व में समुद्र तल से 28.7 किलोमीटर की गहराई में था। राजधानी ताइपे में भूकंप के झटके से घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई थी।

पिछले साल अक्टूबर में भी आया था भूकंप
इससे पहले बीते साल अक्टूबर में भी ताइवान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं थीं। हालांकि उस समय भी कोई हताहत नहीं हुआ था। उस भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी तट के पास ताइपे से करीब 35 किलोमीटर दूर यिलान शहर के पास था। भूकंप के पहले झटके के कुछ सेकंड बाद 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद यहां मेट्रो सेवा करीब एक घंटे के लिए बंद कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button