Daily News UpdatesLatest NewsMP

देश में पहली बार गिद्धों की GPS टैगिंग:पन्ना टाइगर रिजर्व में हुई 25 गिद्धों की टैगिंग, व्यवहार और रहवास की जानकारी मिलेगी

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्धों के व्यवहार और रहवास के मामले में प्रमाणिक जानकारी जुटाने में देश में पहली बार अनूठी पहल हुई है। यहां गिद्धों को पकड़कर GPS टैगिंग की जा रही है। गिद्ध टेली मेट्री परियोजना की यह उपलब्धि हासिल हुई है। 25 गिद्धों की टैगिंग हो चुकी है।

इस अनूठी पहल से अब तक 14 गिद्ध प्रजातियों को 24 देशों में टैग कर अध्ययन किया गया है। इसमें कोई भी भारत से नहीं है। भारत में गिद्धों की 9 प्रजातियां हैं। गिद्ध प्रजाति के संरक्षण में प्रदेश को अच्छे परिणाम मिले हैं। वर्ष 2021 में गिद्धों बढ़कर 9,446 हो गई है।

7 प्रजाति के गिद्ध है पन्ना टाइगर रिजर्व में
भारत में उपलब्ध गिद्धों की 9 प्रजातियों में से 3 प्रजाति संकट ग्रस्त है। इनमें से 7 प्रजाति पन्ना टाइगर रिजर्व में उपलब्ध हैं। इनमें हिमालयन ग्रिफॉन, यूरेशियन ग्रिफॉन और सिनरस जैसी प्रवासी प्रजातियां और भारतीय लंबी चेंच वाला गिद्ध, सफेद पीठ वाला राज गिद्ध और इजीप्सियन गिद्ध जैसी प्रवासी प्रजातियां शामिल हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया, पन्ना टाइगर रिजर्व में उपलब्ध 25 गिद्धों को सौर ऊर्जा चलित GPS उपकरणों से टैग किया गया है। इसमें 3D त्वरण सेंसर शामिल हैं। GPS टैग डेटा उपग्रह के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है। डायरेक्टर शर्मा ने बताया, जीपीएस टैगिंग का कार्य पन्ना टाइगर रिजर्व और भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के शोधकर्त्ता की टीम द्वारा 2020-21 एवं 2021-22 में सर्दियों के दौरान किया गया है।

गिद्धों के संरक्षण में सार्थक कदम
पिछले कुछ दशकों में गिद्धों की संख्या में भारी कमी आई है। गिद्धों के संरक्षण के प्रयास देशभर में तकरीबन 10-12 वर्ष पहले से शुरू हुए और टेलीमेट्री आधारित परियोजना इस दिशा में सार्थक कदम है। जीपीएस टैगिंग के माध्यम से गिद्धों के आने-जाने, प्रवास के मार्ग की जानकारी और रहवास आदि की महत्वपूर्ण जानकारी पता चलती है। इस व्यवस्था में जीपीएस टैगिंग के साथ गिद्धों के स्वास्थ्य परीक्षण में खून के नमूने लिए गए हैं। इससे गिद्धों के स्वास्थ्य का स्टेटस पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button