Daily News UpdatesLatest NewsMP

बाबू ने महिला से मांगी अस्मत:मुरैना में क्लर्क बोला- रिलेशन बनाओ, काम करा दूंगा, पुलिस ने कहा- फिल्मों में भी डबल मीनिंग में बात होती है, अपराध नहीं

अंबाह जनपद विभाग में तैनात क्लर्क पर एक महिला से काम के बदले अस्मत मांगने का आरोप लगा है। आरोपी बाबू ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली 15 महिलाओं का स्वसहायता समूह बनाने के बदले महिला से संबंध बनाने को कहा। महिला ने बाबू के खिलाफ अंबाह थाने में शिकायत की है। हालांकि थाने के TI का कहना है कि ये बातें डबल मीनिंग शब्दों में हुई है। ऐसा फिल्मों में भी होता है। ये अपराध नहीं है।

पीड़िता हिंगावली गांव की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया- बाबू ने मुझे स्वसहायता समूह बनाने का लालच दिया। बाबू ने कहा कि आप 15 महिलाओं का समूह शुरू करिए, खाद्यान्न विभाग का काम दिलवा दूंगा। इसी लालच में मुझे दफ्तर बुलाया। वहां अभद्र भाषा में बात की। घर आ गई, तो फोन कर बोला- अरे! आपके पास पैसा नहीं हो पाएगा तो शारीरिक संबंध बना लो। पूरा काम करवा दूंगा।

डबल मीनिंग में बात हुई, इसे अपराध कैसे मानें
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज नहीं की है। अंबाह TI रविंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें महिला और बाबू के बीच की रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें शारीरिक संबंध बनाने जैसी कोई बात नहीं कही गई है। डबल मीनिंग शब्दों में बात हुई है, जैसा कि फिल्मों में यूज होते हैं। इसे थोड़े ही अपराध की श्रेणी में लगा देंगे।

Related Articles

Back to top button