बीच सड़क युवक का अपहरण कर घंटों कार में घुमाते रहे बदमाश, बेरहमी से की पिटाई, अंगुली से छीनी सोने की अंगूठी

जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में खुलेआम युवक का अपहरण कर बदमाशों ने घंटों उसकी पिटाई की। बदमाश युवक को बीच बाजार से अगवा कर शहर में इधर-उधर घुमाते रहे और बेरहमी से पीटते रहे। बाद में नगदी पैसे और अंगुली से सोने की अंगूठी छीन ली और अधमरी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी
शाम लक्ष्य झा उम्र 20 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह महाकौशल कालेज मे पढाई कर रहा है। लेबर चौक स्थित नागेन्द्र होटल से दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर अपने साथी अभिनव श्रीवास्तव के साथ अपनी क्रेटा कार एमपी 04 सीआर 1566 से दीनदयाल से अपने घर तरफ वापस आ रहा था रात लगभग 2-30 बजे निस्तार करने के लिये कार को रोड से चण्डालभाटा रोड पर लगभग 50 मीटर अंदर गये वह गाडी के अंदर बैठा रहा। अभिनव जैसे ही नीचे उतरा तभी अज्ञात 4 लडके मोटर सायकिल व एक्सिस में आये तथा उसे एवं अभिवन को घेरकर कार की चाबी छुडा लिये ,
और हाथ मुक्को से मारपीट की तथा अभिनव के गले मे चाकू अडाकर उससे 20 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसके पास पैसे नहीं होने से चारो अपनी स्कूटी एंव मोटर सायकिल को वही छोडकर उसे कार मे बंधक बनाकर लगभग ढाई घंटे तक घुमाते रहे तथा उसे व उसके दोस्त के साथ हाथ मुक्को व बैल्ट से मारपीट करते रहे तथा जबरदस्ती डरा धमकाकर उससे ऑन लाईन सुपर मनी एप के माध्यम से 20 हजार रूपये डलवा लिये और उसके हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी छीन लिये, तथा हम दोनों को सुबह 5 बजे चण्डालभाटा मे लाकर छोटे एवं हमारे पीछे पीछे कमानिया तक आये थे। मारपीट से उसके सिर, चेहरे, गले, कमर तथा अभिनव के सिर, गले, चेहरे में चोट आ गयी है। चारो की उम्र 18 से 20 वर्ष होगी, उनकी मोटर सायकिल आर-15 लाईट ग्रे रंग व स्कूटी डार्क ब्लू रंग की थी। रिपोर्ट पर धारा 140(3)309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।



