Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

बेलबाग तिराहे के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, 4 घायल

जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबाग तिराहे के पास बीती देर रात अफरा तफरी मौहाल निर्मित हो गया जब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर पड़े इट के ऊपर चढ़कर अचानक अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी की कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।वही पोल के पास खड़ी एक बाइक भी कार की चपेट में आकर चकना चूर हो गई।जहा हादसे में कार चालक और अन्य 3 लोग घायल हो गए।जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वही मौके पर पहुची पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है।हादसे होने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।बताया जा रहा है की कार अजय गुप्ता की है जो बेलबाग से अपने साथियों के साथ कहि जा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button