Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ विवाद जमकर चले पत्थर और लाठी डंडे, पुलिस कर्मी सहित कई घायल

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ विवाद जमकर चले पत्थर और लाठी डंडे, पुलिस कर्मी सहित कई घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजीत के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर जमकर पत्थर बाजी कर एक दूसरे को घायल कर दिया इस घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी इस घटना का शिकार हुई जिसमें चार से पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जो लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर के हमले में खूनी खेल में तब्दील हो गया।

पीड़ित विवेक नरुला ने बताया की रविंन्द्र नगर अधारताल थाना क्षेत्र का निवासी है। रात करीब 11:20 बजे जब वे अपने घर पर था, तभी पड़ोसी डेनियल एंथोनी, बॉबी एंथोनी, शालिनी एंथोनी और सुनंदा उर्फ डेजी एंथोनी ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर और उनके पूरे परिवार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, घायल अवस्था में पहुंचे परिवार के लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया जहां पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जांच कर रही है

घायल विवेक ने बताया कि डेनियल और बॉबी ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमले में 3 से 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए गए, घायलों के साथ पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है

पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में यह हमला हुआ और इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विवेक नरुला ने न्याय की गुहार लगाते हुए जबलपुर पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने दी मामले में जानकारी
अधारताल थाना प्रभारी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि रविंद्र नगर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर बाजी की घटना को अंजाम दे दिया जिसमें दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं वहीं घटना की सूचना लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस भी इस घटना का शिकार हो गई जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को छोटे लिए जहां पुलिस ने पुलिस की शिकायत पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया

Related Articles

Back to top button