Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

ब्रेकिंग न्यूज: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बरसाए बम

भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बरसाए बम

वायुसेना ने बालाकोट और मुजफराबाद सेक्टर में आतंकी कैंप पर बम बरसाए। इस हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। हमले में कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। वायुसेना ने इस कार्रवाई में मिराज 2000 फाइटर जेट का इस्तेमाल कर करीब 1000 किलो बम आतंकी ठिकानों पर गिराए हैं। इस हमले में सीमा पार पाकिस्तान स्थित कई आतंकी कैंपों को तबाह किए जाने की खबर है।

वायुसेना ने बालाकोट, चकोटी और मुजफराबाद सेक्टर में आतंकी कैंप पर बम बरसाए। इस हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। हमले में कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए हैं

पहलगाम हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया है. भारतीय सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला किया. इस अभियान में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

यह कार्रवाई बेहद सीमित, रणनीतिक रही. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने आतंकियों के ठिकाने पर मिसाइले दाग कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. इससे यह भी साफ हो गया कि भारत अब केवल चेतावनी नहीं देगा, बल्कि जवाबी कार्रवाई भी करेगा.

पहलगाम के आतंकियों ने जब बैसरन में हमला किया तो वहां उन्होंने किसी भी महिला की जान नहीं ली. दरअसल, आतंकियों का प्लान सिर्फ उन शादीशुदा महिलाओं की मांग सूनी करने का था. इसीलिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ही उनको उनकी भाषा में जवाब दिया.

Related Articles

Back to top button