IndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर: भोलेनाथ की भक्ति से होती है भुक्ति व मुक्ति की प्राप्ति,शिव पुराण कथा में व्यासपीठ से सुरेंद्र दुबे शास्त्री के उद्गार

सेट न्यूज जबलपुर। भगवान शिव का पूजन करने वाले को भुक्ती और मुक्ति दोनो प्राप्त होती हैं। जी भी भक्त निष्कपट होकर भगवान शिव की भक्ति करता है, वह इस संसार के सुखों को भोगकर मृत्यु होने पर मुक्ति प्राप्त कर लेता है। कलयुग में तो केवल शिव का नाम जपने और कीर्तन करने से ही जीव का कल्याण हो जाता है। लेकिन कलयुग के प्रभाव से ग्रसित होने के कारण मनुष्य सांसारिक मोह में फंसा रहता है और स्वयं का हित नही कर पाता है। इसलिए कितनी भी व्यस्तता हो हम सभी को भगवान शिव का पूजन, दर्शन और भजन करने के लिए समय निकालना चाहिए। उक्त उद्गार कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र दुबे शास्त्री जी महाराज ने शक्तिभोग चौक, विजय नगर में आयोजित शिव पुराण कथा में व्यासपीठ से व्यक्त किए।

कथा के पूर्व शोभायात्रा निकाली गई।इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजक शिरीष दुबे व अपर्णा दुबे ने व्यासपीठ का पूजन कर शास्त्री जी महाराज का अभिनंदन किया। कथा में आशीष दुबे, अंशु दुबे, शुभम दुबे, अपूर्वा दुबे,डॉ. सारिका दुबे झा, डॉ. योगेश झा, एडवोकेट राजेश शर्मा, सोमिन, अमीषा, अंश, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूजन कार्य संजय शास्त्री एवं अमित शास्त्री ने संपन्न कराया| कथा में कविता सिन्हा एवम शिवा विश्वकर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई|

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button