Crime ReportsIndiaLatest NewsMP

जबलपुर में 18 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या, शहर में चाकू बाजी की घटनाओं से दहशत का माहौल

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में एक बार फिर 18 वर्षीय युवक की धारदार चाकू से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे चेक करने पर मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है,


हत्याओं से दहल उठा संस्कारधानी का जबलपुर,
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इस समय अपराधों की राजधानी बन चुकी है जहां भी बेखौफ होकर बदमाश खुलेआम हत्या और चोरी डकैती लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं जहां खुलेआम हो रही वारदात पुलिस के लिए एक चैलेंज बन गया है जहां अपराधी पुलिस को खुलेआम चैलेंज देते नजर आ रहे हैं शहर की पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए जगह-जगह पर चेकिंग पॉइंट लग रही है लेकिन अपराध है कि रोकने का नाम नहीं ले रहा है


जबलपुर शहर में हत्याओं का सिलसिला जारी
गोराबाजार थाना अंतर्गत ग्राम भीटा- जैतपुरी क्षेत्र में बुधवार की देर रात जलेबी खाने के विवाद को लेकर 18 वर्षीय कृष्णा उइके नाम के युवक को बीच सड़क सरेराह चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही गोराबाजार थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्जी किया है और उसकी तलाश कर रही है

पाटन के बाद गोरा बाजार में हुई युवक की हत्या,
घायल युवक के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मेले में जलेबी खाने को लेकर क्षेत्र के साजन झरिया और कृष्णा उइके के बीच विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने रंजिश पाल ली। बुधवार को जब कृष्णा मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तभी रास्ते में साजन ने उसे रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button