DindoriMPPoliticsSET NEWS Special

रेशमी टांडिया महिला कांग्रेस की डिंडौरी ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त

डिंडौरी,गणेश मरावी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल एवं पूर्व मंत्री डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक पड़वार की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के द्वारा ग्राम मिंगडी देवरी माल निवासी रेशमी टांडिया को महिला कांग्रेस की डिंडौरी ब्लाॅक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है एवं सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। रेशमी टांडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे महिला कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,जिसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी।

Related Articles

Back to top button