Latest NewsMP

वतन लौटे स्टूडेंट्स के स्वागत में पहुंचे केंद्रीय मंत्री:फ्लाइट से उतरने से पहले गुजराती में बोलीं स्मृति ईरानी- स्वागत छे घरमा

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चल रहा है। जिसमें भारत सरकार के चार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया, जनरल वीके सिंह पोलैंड, हरदीप पुरी हंगरी पहुंचे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू स्लोवाकिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

इधर देश लौटे स्टूडेंट का स्वागत करने पहुंचे मंत्रियों ने छात्रों से मुलाकात की और उनके बाकी साथियों को सकुशल वापसी का वादा किया।

स्मृति ईरानी ने भारत पहुंचे छात्रों का 4 भाषाओं में किया स्वागत

केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मलयालम, बांग्ला, गुजराती और मराठी भाषी स्टूडेंट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घर वापस आने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार सांसें रोक कर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने यूक्रेन में अपने साहस का परिचय दिया है। अब आप भारत अपने देश आ चुके हैं इसके लिए आप फ्लाइट के क्रू मेंबर को भी धन्यवाद दें।

Related Articles

Back to top button