Court / Notice / OrdesCrime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP
शहर में हो रही चाकू बाजी की घटनाओं का जिम्मेदार कौन, बाइक में टक्कर लगने से कार चालक की चाकू मार कर की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में लगातार हो रही चाकू बाजी की घटनाओं का जिम्मेदार कौन है शहर में मामूली सी मामूली बात पर चाकू बाजी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है जहां शहर में हत्याओं का सिलसिला भी लगातार जारी है जिस तरह से शहर में हो रही घटनाओं से संस्कारधानी जबलपुर में दहशत का माहौल बना हुआ है जहां शहर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि किस रास्ते पर चाकू बाजी की घटना हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं है क्योंकि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चले हैं जहां खुलेआम बदमाश बाद रात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं

संस्कारधानी जबलपुर में एक बार फिर रविवार रात करीब 11 से 12 बजे बाइक और कार की आमने-सामने से भिडंत हो गई। थोड़ी ही देर बाद बाइक सवार का कार चालक से विवाद हो गया, इसी बीच बाइक सावर ने कार चालक के साथ गाली-गलौच करते हुए चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गया। बीच बाजार में हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कार चालक को फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों की टीम ने उसकी जान बचाने की कोशिश भी की, पर सफलता नहीं मिली। आज तड़के सुबह कार चालक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आकांश साहू है जो कि आधारताल का रहने वाला है। पेशे से फर्नीचर का व्यावसाय करने वाला आकांश साहू रविवार की रात को दोस्तों से मिलने के लिए गोकलपुर आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को रांझी सीएसपी सतीश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आकांश साहू अपने पिता के साथ फर्नीचर का व्यापार करता है। मृतक पहले गोकलपुर में ही रहता था, कुछ साल पहले उसका पूरा परिवार आधारताल में जाकर शिफ्ट हो गया। बताया जा रहा है कि सप्ताह में एक-दो बार मृतक दोस्तों से मिलने के लिए रांझी-गोकलपुर आया करता था।

रविवार की रात दोस्तों से मुलाकात करने के बाद वह वापस घर जा रहा था, तभी दुर्गा मंदिर के पास उसकी कार की बाइकसवार से टक्कर हो गई। दोनों ने गाड़ी से उतरे और एक दूसरे से बहस करने लगे, इसी बीच बाइकसवार अज्ञात युवक ने आकांश पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल रांझी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



