IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: सेवा की मिसाल बनकर विदा हुए 14 प्रहरी,जबलपुर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

SET NEWS, जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में एक भावुक पल उस वक्त सामने आया जब जिले में वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठ सेवा देने वाले 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। 62 वर्ष की सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे इन प्रहरीयों को पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में एएसपी आनंद कलादगी एवं एएसपी सूर्यकांत शर्मा, सीएसपी एचआर पांडे व रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, सेवा लाभ दस्तावेज और शुभकामनाएं भेंट की गईं।

कार्यक्रम में विदाई प्राप्त करने वाले अधिकारी लेखराम सिंह पटेल, फेमिदा बेगम, नेतराम अहिरवार, अशोक दुबे, उषा गुप्ता, बिहारीलाल शर्मा सहित अन्य का उल्लेख करते हुए द्वय अधिकारियों ने कहा कि आप सभी की 35 से 42 वर्षों की सेवा निष्कलंक, समर्पित और प्रेरणादायक रही। आपकी ईमानदारी और निष्ठा ने जबलपुर पुलिस को गौरवान्वित किया है। परिवार जैसे माहौल में संपन्न इस कार्यक्रम में भावनाएं भी छलकीं और गर्व भी झलका। सभी को दी गई शुभकामनाओं में यही कामना की गई कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन उतना ही शांत, स्वस्थ और सम्मानित हो जितना उनका सेवा काल रहा।

Related Articles

Back to top button