JabalpurLatest NewsMP

।। जबलपुर।। कक्षा 5 व 8वीं की वार्षिक मूल्यांकन की गणित और संगीत विषय की परीक्षा स्थगित

जबलपुर (सेट न्यूज़)। प्रदेश में 3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षाएँ अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई हैं। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि इन परीक्षाओं की आगामी तिथि शीघ्र ही जारी की जाएगी। विदित हो कि इस वर्ष प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएँ हो रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार 3 अप्रैल को नियत थी। जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित किया गया है।

Related Articles

Back to top button