Crime ReportsIndiaLatest News

जबलपुर: युवक की करंट लगने से मौत, गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने किया चक्का जाम

युवक की करंट लगने से मौत, गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने किया चक्का जाम


जबलपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। कटंगी के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई। घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र के लमती गांव की है, जहां पर की शनिवार की शाम को किसान रिंकू पटेल के खेत पर सौरभ नाम का युवक काम कर रहा था, इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी जिसके चलते सौरभ खेत से घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में अचानक बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में सौरभ आ गया। काफी देर तक वह तड़पता रहा, इस दौरान पीछे आ रहे किसान रिंकू ने जमीन पर तड़पते हुए जैसे ही सौरभ को देखा तो तुरंत ही उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया। सौरभ की देर रात मौत हो गई।

किसान रिंकू पटेल का कहना है कि इससे पहले भी कई बार जब बिजली का तार टूटा था, तब लाइनमैन को इसकी जानकारी दी गई थी, इतना ही नहीं कई बार बिजली विभाग के कार्यालय में जाकर भी सूचना दी गई, लेकिन विभाग की ओर से इस और ध्यान नहीं दिया गया और आखिरकार एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। किसान का आरोप है कि जब कभी भी वह शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालय गया, तो वहां पर तैनात कर्मचारियों ने तार जोड़ने के लिए पैसे की डिमांड की, पर जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो कर्मचारियों ने भी काम नहीं किया।

मेडिकल में इलाज के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया, यह जानकारी जब परिजन और ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और फिर सौरभ का शव रखकर जबलपुर दमोह मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है, तब तक धरना जारी रहेगा। जानकारी लगते ही माढ़ोताल पुलिस के साथ बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम को समाप्त किया।

सुनील सेन सेट न्यूज़ जबलपुर, 7974423030

Related Articles

Back to top button