Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP
9 माह की मासूम से दुष्कर्म, मेडिकल अस्पताल में मासूम भर्ती

जबलपुर: मध्य प्रदेश के दमोह जिले नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव से 9 माह की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी मुताबिक बच्ची की मां ने मासूम के कमरे से 24 वर्षीय युवक को बाहर निकलते देखा। अंदर जाकर देखा तो दुष्कर्म की स्थिति देखकर महिला अवाक रह गई। घायल अवस्था में बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म के साक्ष्य मिले। गंभीर हालात के चलते बच्ची को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। निकट संबंधी रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है, उसी ने दुष्कर्म किया। बीएनएस की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।



