Daily News UpdatesLatest NewsMP

नरसिंहपुर के सिविल सर्जन व फार्मासिस्ट पर कसा शिकंजा:जबलपुर EOW ने दोनों पर 1.82 लाख की दवाओं के गबन पर दर्ज की FIR

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने नरसिंहपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और फार्मासिस्ट के खिलाफ 1.82 लाख रुपए की दवाओं के गबन मामले में एफआईआर दर्ज की है।

एसपी ईओडब्ल्यू देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक सिविल सर्जन विजय मिश्रा और फार्मासिस्ट अमित तिवारी ने 21 जनवरी 2019 को मिलकर स्टोर रूम में रखी दवाओं को खुद-बुर्द कर दिया गया।

मामले की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, साजिश रचने और भ्रष्टाचार की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button