Daily News UpdatesLatest NewsMP

Jabalpur Police News: यातायात का पाठ पढ़ाने एसपी ने बांटे गुलाब, महिला जवानों और अधिकारियों का भी किया सम्मान

जिले भर में यातायात व्यवस्था की कमान 350 महिला अधिकारियों व जवानों के हाथ सौंपी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा शहर के कई तिराहों-चौराहों पर महिला जवानों काे सम्मानित करने पहुंचे। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। चालकों को गुलाब के फूल व कलम भेंट किए। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के फायदे बताए। चार पहिया वाहन चालकाें को सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया।

अधारताल तिराहा, रद्दी चौकी, मालवीय चौक, ब्लूम चौक, दमोहनाका, तीन पत्ती चौक, मालगोदाम चौक, घमापुर चौक, कांचघर चौक, अहिंसा चौक, दीनदयाल चौक, पेंटीनाका, गोराबाजार, छोटी लाइन फाटक, त्रिपुरी चौक, धनवंतरी नगर पहुंचकर एसपी ने यातायात जागरुकता के पंपलेट बांटे। गौर, बरेला, कुंडम, सिहोरा, मझौली, कटंगी, चरगवां, भेड़ाघाट, शहपुरा, पाटन में भी यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला जवानों व अधिकारियों को सौंपी गई। सीएसपी प्रियंका शुक्ला आइपीएस, प्रियंका करचाम, डीएसपी अपूर्वा किलेदार, अंकिता खातरकर, टीआइ रीना पांडेय शर्मा, भूमेश्वरी चौहान, निरूपा पांडेय, जगोतिन मसराम, प्रिंयका केवट, सरिता बर्मन, पल्लवी पांडेय, प्रीति तिवारी, एसआइ उषा विश्वकर्मा, आशा महोरे, आसमा परवीन, महिमा रघुवंशी, हेमामल थापा, वर्षा सलामे, स्वर्णशिला, भावना तिवारी, माधवी परिहार, संध्या चंदेल, राजरानी कैथवास, संध्या तिवारी, रितु उपाध्याय, दीप्ति मरावी, आरती मंडलोई, जया तिवारी, संगीता चौधरी, रजनी पटेल, सरिता पटेल, ज्योति खैरवार, रचना पांडेय, पुष्पा बरकडे, शशिकला उईके, उषा गुप्ता, माधुरी वासिनिक, अर्चना सल्लाम, सूबेदार रूमा तेकाम, रोशनी केशवानी, ममता तिवारी आदि ने यातायात जागरुकता का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उक्त आयोजन किया गया।

गुलाब भेंटकर कहा, यातायात नियमों का पालन करें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यातायात पुलिस द्वारा मालगोदाम चौक एवं अधारताल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालगोदाम चौक पर सूबेदार दिनेश शर्मा समेत अन्य जवानों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। अधारताल में सूबेदार राहुल सिंह ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट किए गए। एएसआइ सुरेश चौधरी, गोविंद प्रसाद, रामायण मिश्रा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, रूस्तम अली, आराधना पटेल, अभिमा तिवारी, लक्ष्मण उईके, सुरेंद्र, देवेंद्र, आशुतोष, रोहित, सानंद, भीकम, एसआइ स्वर्णशीला, आरक्षक शुभी बघेल, सैनिक कृष्णा तिवारी, शालिनी, एएसआइ घनश्याम चौधरी, आरएन दुबे, अंशुमान पांडेय, मुकेश, प्रमोद, प्रदीप, फिरोज, जितेंद्र, सत्यनारायण, राहुल, एसआइ उषा विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक सरिता शुक्ला, महेश्वरी, आरक्षक मनीषा पटेल, रंजना बागरी, आशा तिवारी ने यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान यश नर्सरी हायर सेकेंड्री स्कूल प्राचार्य सोनल तिवारी समेत सुषमा तिवारी, पूजा त्रिपाठी, मोनिका सोनी, अनामिका यादव, सबा अंजुम, रूपाली गांगुली, कविता वर्मा, अजय चौधरी, विजयकांत तिवारी, अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button