PoliticsTrending News

Karnataka: हिजाब विवाद में कूदे राहुल गांधी, दिया बड़ा बयान

नई दिल्लीः कर्नाटक में हिजाब विवाद अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है, जिसे लेकर नेता भी कूदने लगे हैं। अब हिजाब विवाद में कांग्रेस के पू्र्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी मो बसंत पंचमी के दिन किसानों और कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा हिजाब को बेटियों की शिक्षा में आड़े आने देकर भविष्य बर्बाद करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर  कहा कि किसान की मेहनत रंग लाती है जब धरती पर फसल शान से लहलहाती है। सभी को बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं! एक अन्य ट्वीट कर कहा, ‘छात्रों के हिजाब को उनकी शिक्षा में आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं। वह भेदभाव नहीं करती हैं।

दरअसल कर्नाटक में स्कूली छात्राओं का हिजाब विवाद लगातार सुर्खियों में है। उडुपी में एक कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने पर उन्हें स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया। हालांकि छात्रों के दो गुटों के बीच हिजाब और भगवा गमछा पहनने का विवाद कर्नाटक हाई कोर्ट में भी पहुंच गया है।

वहीं स्कूल की एक छात्रा के मुताबिक ‘हिजाब हमारी जिंदगी का हिस्सा है। हमारे सीनियर्स उसी कॉलेज में हिजाब पहनकर पढ़ते थे। अचानक ये नया नियम कैसे लागू हो गया? हिजाब पहनने से क्या दिक्कत है? कुछ समय पहले तक कोई समस्या नहीं थी।

इसपर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बयान दिया है कि किसी भी संस्थान में धर्म को शिक्षा से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ रहे छात्रों को न तो हिजाब पहनकर आना चाहिए और ना ही भगवा गमछा।

Related Articles

Back to top button