Daily News UpdatesLatest NewsMP

LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश:मंत्री गोविंद राजपूत के बचाव में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बोले- कॉलेज को कंपनी किराए पर लेती है, सीधा उसके बारे में कहना गलत

मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET-2020) के पर्चे का वायरल स्क्रीनशॉट सागर स्थित ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेस से जारी हुआ था। यह कॉलेज परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे का है। इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को कंपनी किराए पर लेती है। सोशल मीडिया का प्लेटफार्म विश्वसनीय नहीं होता। 25 मार्च को जिस कॉलेज से पेपर लीक होना बताया गया है, उसे एक कंपनी ने किराए पर लिया था। इसलिए सीधा कॉलेज के बारे में नहीं कहना चाहिए।

गृहमंत्री ने कहा, आरक्षक भर्ती में सिर्फ एक शिकायत विकास मीना की आई थी। इन्होंने कहा था कि पहले क्वालीफाई हो गया हूं और बाद में अनस्क्वालिफाइड कर दिया। परीक्षण में पाया गया कि विकास पहले से ही अनक्वालिफाइड थे। एक ही बार रिजल्ट जारी हुआ। पुलिस आरक्षक भर्ती की 2017 की जो प्रक्रिया थी, उसके खिलाफ भी लोग इंदौर हाईकोर्ट गए थे। इंदौर हाईकोर्ट ने भी इस प्रक्रिया को सही माना था। पूर्व सैनिकों का आरक्षण यथावत है।

रतलाम में सूफा संगठन फिर एक्टिव, राजस्थान पुलिस ने तीन कट्‌टरपंथियों को पकड़ा; बम बनाने का सामान मिला

रतलाम में देशद्रोह के मामले में कुख्यात सूफा संगठन फिर सक्रिय हो गया है। राजस्थान पुलिस ने सूफा के तीन कट्‌टरपंथियों को बम बनाने के सामान (RDX) के साथ गिरफ्तार किया है। उदयपुर और जयपुर की ATS उनसे पूछताछ कर रही है। तीनों से पूछताछ करने के लिए मध्यप्रदेश की ATS भी राजस्थान जाएगी। उदयपुर IG हिंगलाज दान ने इस संबंध में पुष्टि की है। राजस्थान के सीमावर्ती जिले चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को पकड़ा। आरोपियों के नाम जुबेर, अल्तमस और सरफुद्दीन उर्फ सेफुल्ला बताए गए हैं। आरोपी रतलाम से भागकर निंबाहेड़ा के पास रानीखेड़ा में रह रहे थे। बम बनाने की जानकारी मिली तो उदयपुर और जयपुर की एटीएस पूछताछ के लिए निंबाहेड़ा पहुंची। आरोपियों से सामग्री के सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मध्यप्रदेश की एटीएस टीम आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button