Daily News UpdatesLatest NewsMP

LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश:पं. मिश्रा के बयान पर MLA रामेश्वर शर्मा बोले- भगवान कैद नहीं रहेंगे; मुरैना में मालगाड़ी का डिब्बा काटकर शक्कर की बोरियां उतारीं

रायसेन किले में स्थित मंदिर में लगे ताले को लेकर कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के शिवराज सरकार पर तंज कसने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- रायसेन के प्रशासन से बात करेंगे। कोई भी भगवान मंदिर में कैद नहीं रहेंगे। हर भगवान के मंदिर में आरती होगी, महाआरती होगी।

प्रदेश में 7 अप्रैल को मनेगा अन्न उत्सव

BJP आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। PM नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 7 अप्रैल को प्रदेश में अन्न उत्सव मनाया जाएगा। भोपाल में राशन की दुकानों पर यह कार्यक्रम होगा।

मुरैना में डिब्बा काटकर शक्कर की बोरियां उतारीं
मुरैना के सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास चोरों ने मालगाड़ी का डिब्बा काटकर उसमें से शक्कर की बोरियां उतार लीं। RPF ने बदमाशों की घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने जवानों पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी गोली चलाईं। इस गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बाकी बदमाश बोरियां छोड़कर भाग गए।

रीवा में पटवारी घूस लेते पकड़ाया
नईगढ़ी तहसील के रामपुर सर्किल में पदस्थ पटवारी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। दावा है कि आरोपी पटवारी भू-खंड के नामांतरण के लिए रकम मांग रहा था। ऐसे में पीड़ित लोकायुक्त एसपी के पास पहुंचा था। बुधवार सुबह देवतालाब स्थित प्राइवेट रूम के सामने रिश्वत के साथ पटवारी रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम पटवारी को लेकर रेस्ट हाउस पहुंची है।

चार महीने बाद फिर पानी की टंकी पर चढ़ा रायसेन का युवक

टीटी नगर इलाके में टीटी नगर स्टेडियम के पास रायसेन का युवक चार माह बाद फिर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका बेटा भी साथ में है। पुलिस उसे उतारने के लिए समझा रही है, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा है। रायसेन निवासी रितेश गोस्वामी किसानी करता है। उसका आरोप है कि इलाके के भू-माफिया ने उसकी जमीन हड़प ली है। स्थानीय प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा है। चार महीने पहले भी रितेश कस्तुरबा नगर पानी की टंकी में परिवार समेत चढ़ गया था। वह चार दिन तक टंकी पर राती गुजारी थी।

Related Articles

Back to top button