Daily News UpdatesLatest NewsMP

LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश:दिग्विजय पर एक्शन लेने की तैयारी में शिवराज सरकार; बिहार के VIDEO को खरगोन का बताकर ट्वीट किया था

खरगोन की घटना को लेकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह के ट्वीट और बाद में उसे डिलीट करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया। गृहमंत्री ने कहा- दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। सवाल उसे डिलीट करने का नहीं है। सवाल यह है कि वह इस तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। मध्यप्रदेश को बदनाम करने की बात हो या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात, दिग्विजय सिंह ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब यह बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। वैधानिक कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर हो सकती है, इस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

75 साल की महिला, उसके बेटे और पोते के शव मिले
उज्जैन में महिला, उसके बेटे और पोते के शव मिले हैं। 55 साल के राजेश नागर और उनके 21 साल के बेटे पार्थ का शव इंगोरिया में मिला। 75 साल की मां सरोज नागर का शव पलंग पेटी में मिला। हाथ बंधे हुए थे।

Related Articles

Back to top button