Daily News UpdatesLatest NewsMP

मोबाइल बैटरी फटी, मासूम की जान पर बनी:छतरपुर में 8 साल के बच्चे ने चार्जर की जगह लगा दिया बिजली का तार, धमाके से आंख में गंभीर चोट

छतरपुर में खेल-खेल में 8 साल की बच्चे की जान पर बन आई। मोबाइल की बैटरी फटने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। इस दौरान हुए धमाके में उसके हाथ में भी चोट लगी है। मामला नजरबाग का है।

इस्तखार खान का 8 साल का बेटा चिंटू खान घर में पड़ी मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था। इसी बीच उसने बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर ना लगाकर सीधे बिजली का तार लगा दिया। डायरेक्ट पावर सप्लाई होने के कारण बैटरी में ब्लास्ट हो गया। जिससे वो घायल हो गया।

बच्चे को ग्वालियर रेफर किया
हादसे के बाद बच्चे को छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इस बारे में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि बच्चे की दाहिनी आंख में चोट आई है। जिसका इलाज यहां संभव नहीं था। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बच्चों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट का कहना है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को मोबाइल और इस तरह के उपकरण से दूर रखना चाहिए। बेफिजूल की क्रिएटिविटी करने से रोकना चाहिए। इससे जान का खतरा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button