Daily News UpdatesLatest NewsMP

रीवा में शिवराज बोले- तोड़ दो गुंडों-बदमाशों को:रेपिस्ट महंत की घटना पर CM ने कहा- कलेक्टर-एसपी कहां हैं, ये बुलडोजर कब काम आएंगे, जमीदोंज करो इनको

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा सर्किट हाउस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश दिखाया। उन्होंने एक बार फिर कहा- बे​टी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया, तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा- कहां हैं कलेक्टर और एसपी। ये बुलडोजर कब काम आएंगे। करो इनको जमींदोज। तोड़ दो गुंडों को, बदमाशों को। जो बहन और बेटी पर गलत नजर उठाकर देखते हैं सीएम पीटीएस मैदान में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

CM ने कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मैं किसी भी गुंडे को बर्दाश्त नहीं करूंगा। बेटियों की तरफ गलत नजर उठाने वाले अपराधियों के घर जमींदोज कर दिए जाएंगे। बुलडोजर चलेंगे। उनको मध्यप्रदेश की धरती पर मैं चैन से नहीं रहने दूंगा।

रोजगार दिवस समारोह में 580.7542 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने 258 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण किया। CM ने 322 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 31 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

महंत पर है रेप का आरोप

रीवा में महंत सीताराम दास पर 16 साल की नाबालिग से रेप का आरोप है। ये वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके राजनिवास (सर्किट हाउस) में हुई। 28 मार्च की शाम आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर लड़की को वहां लेकर गया था। किशोरी को यह कहा गया था कि महंत उसके बिगड़े काम बना देगा। सीताराम दास, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य राम विलास वेदांती का शिष्य और उनके बड़े भाई का नाती है।

Related Articles

Back to top button