Politics

आज का चुनावी पोस्टर:खूब जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे अखिलेश, प्रियंका और जयंत

बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद में अखिलेश-जयंत रोड शो कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश-जयंत अपने रथ की छत पर खड़े थे। उसी समय सामने से प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला आ गया। अखिलेश-जयंत का सामना प्रियंका गांधी से हुआ। फिर क्या था, नेताओं ने एक-दूसरे को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, मुस्कुराए और हाथ हिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

इसके बाद अखिलेश का काफिला आगे निकल गया और प्रियंका गांधी अपने रास्ते पर चल दीं। पीछे रह गई चर्चाएं। क्योंकि, इसके पहले कांग्रेस-सपा में दो-दो सीटों का समझौता हो चुका है। प्रियंका ने अखिलेश और शिवपाल की सीट से उम्मीदवार न खड़ा करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इसके बदले रायबरेली और अमेठी से सपा उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। खैर, अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि ये बातें आपको आज के चुनावी पोस्टर से जोड़ने के लिए थीं।

Related Articles

Back to top button