Latest News

अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़, 50 चायना चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच और माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन आया सामने, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़, 50 चायना चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच और माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन आया सामने, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माढोताल क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 चायना चाकू बरामद किए हैं। कार्रवाई क्राइम ब्रांच और थाना माढोताल पुलिस की संयुक्त टीम ने की, जिससे अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सिटी आयुष गुप्ता, एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह और सीएसपी बीएस गोठरिया के मार्गदर्शन में टीम ने 16 अप्रैल की रात मुखबिर सूचना पर मदर टेरेसा नगर में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान किराए के मकान में रह रहे पारस जैन (33), निवासी संग्रामपुर दमोह, को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके घर से पलंग के नीचे छिपाकर रखे गए 50 चायना चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन चाकुओं को 200 रुपये प्रति नग के हिसाब से बेचने की तैयारी में था।

जांच में यह भी सामने आया कि यह खेप झारखंड के गिरिडीह निवासी अभि उर्फ अभिषेक गुप्ता द्वारा भेजी गई थी, जिससे इस अवैध कारोबार का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने पारस जैन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं और बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-

अवैध शस्त्र के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, रूस्तम अली, आरक्षक विनय सिंह तथा माढ़ोताल के सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उइके, विजय शुक्ला, आरक्षक निकेश, सचिन, विनय सिंह, राहुल, कुनाल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button