IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह,भक्तों ने पखारे भगवान के पैर, व्यास पीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के प्रवचन

धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह,भक्तों ने पखारे भगवान के पैर, व्यास पीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के प्रवचन

जबलपुर। पंजाब बैंक कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण-रुक्मणी जी का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोचार के बीच वरमाला पहनाकर श्री कृष्ण रुक्मणी जी का विवाह हुआ। भक्तों ने श्री कृष्ण रुक्मणी जी के पैर पखार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में पहुंचे भक्तों ने भगवान का पूजन अर्चन किया। व्यासपीठ से कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्री कृष्ण रुकमणी विवाह सहित अन्य प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया| शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान श्री कृष्ण का रूप है। आप सभी सौभाग्यशाली हैं जो भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणी जी के विवाह के साक्षी बने हैं। व्यासपीठ एवं देवी देवताओं का पूजन पंडित अमित उपाध्याय, संजय शास्त्री ने संपन्न कराया। इस दौरान अहिल्या शुक्ला, राकेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, नरेश , नीलेश, राजेश्वरी, निर्मला, रचना, स्वर्णलता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

बधाई गीतों पर हुआ नृत्य-
कथा स्थल पर व्यासपीठ से सुरेंद्र दुबे शास्त्री महाराज ने श्री कृष्ण रुक्मणी जी के विवाह का प्रसंग सुनाया।उसके बाद श्री कृष्ण रुकमणी जी की सुंदर झांकी श्रोताओं के सामने आई। भगवान श्रीकृष्ण बैंड बाजों, बारातियों के साथ कथा स्थलvपहुंचे। श्री कृष्ण के साथ बारातियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर मिष्ठान एवं शरबत बांटकर किया गया। मनमोहक झांकी के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति से भक्तों के कदम थिरकने लगे। भगवान श्री कृष्ण-रुक्मणी जी के विवाह का सभी लोगों ने खुशियां मनाते हुए नृत्य किया।

Related Articles

Back to top button