Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर का कुख्यात बदमाश सहित तीन गिरफ्तार, यादव कॉलोनी पुलिस की कार्यवाही, 

जबलपुर का कुख्यात बदमाश सहित तीन गिरफ्तार, यादव कॉलोनी पुलिस की कार्यवाही, 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में थाना लार्डगंज क्षेत्र की यादव कॉलोनी चौकी पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात बदमाश के सदस्य को गिरफ्तार किया है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था जहां मुखबिर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से एक देसी रिवाल्वर के साथ जिंदा कारतूस भी जप्त किया है यह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है

चौकी प्रभारी ने दी मामले में जानकारी
चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 1 लड़का जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष काला फुुल पेंट एवं छींटदार सफेद फुल शर्ट पहने कोई अपराध करने की नीयत से अपने पास देशी कट्टा रखे शहनाई गार्डन के पास शताब्दीपुरम में बैठा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का युवक दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोह. जैद मंसूरी पिता अब्दुल कलाम मंसूरी उम्र 22 वर्ष निवासी यश नर्सरी स्कूल के आगे यशवंत कालोनी अधारताल बताया जो तलाशी लेने पर पहने हुये पेंट की कमर मे देशी कट्टा खोसे तथा शर्ट की जेब में एक कारतूस रखे मिला। आरोपी मोह. जैद मंसूरी के कब्जे से देशी कट्टा मय कारतूस के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

यादव कॉलोनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मदन महल थाना क्षेत्र का 13302 गैंग का लीडर कुख्यात बदमाश मुक्कू पटेल और उसके साथी आशु सिंह ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कुख्यात बदमाश मुक्कू उर्फ मुकेश पटेल उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश जेल भेज दिया है

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी यादव कालोनी अनिल कुमार,आरक्षक सचिन जैन, सिद्धार्थ दुबे, सौरभ लोहार, सैनिक सौरभ शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button