Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी, दो थाना प्रभारी लाइन अटैच

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि दो अधिकारियों को लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास को लाइन अटैच किया गया है। वहीं बेलखेड़ा थाना प्रभारी धनु सिंह को भी लाइन अटैच किया गया है।

फेरबदल के तहत विजयनगर थाना प्रभारी अनिल पटेल को अब बेलखेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं यातायात थाना प्रभारी शशि धुर्वे को सिविल लाइन थाने की कमान दी गई है।

इसके अलावा मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज को विजयनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से उमेश यादव को मदन महल थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश के बाद अब सभी अधिकारी अपने-अपने नए थानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई रणनीति के साथ काम किए जाने की उम्मीद है।

जबलपुर पुलिस में हुए इस बड़े बदलाव के बाद अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर किस तरह प्रभावी कार्रवाई करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button