Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में पप्पू कंजा पर पुलिस का शिकंजा! हर्षित पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। 9 नवंबर को हर्षित अग्रवाल पर अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बालकिशन उर्फ पप्पू कंजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि आरोपी लार्डगंज थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी लंबे समय से फरार बताया जा रहा था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले में शामिल अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई ने फरार आरोपी को कानून के शिकंजे में पहुंचा दिया है।

Related Articles