Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग सहित दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया डूंगरिया में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक के साथ 16 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है जहां दोनों युवक लोहे की रॉड लेकर अपने घर वापस आ रहे थे वही जंगली सूअर से परेशान लोगों ने करंट का जाल बिछा कर रखा हुआ था जहां देर रात दोनों युवक इस करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, यह पूरी घटना देररात की बताई जा रही है सुबह जब परिजनों की इस बात की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी जहां सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है

थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के किशन ठाकुर उम्र 28 वर्षीय निवासी दिया खेड़ा, गोविंद ठाकुर उम्र 16 वर्षीय निवासी उमरिया का था जो लोहे की रॉड लेकर वापस अपने घर आ रहे थे जहां दोनों युवक करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है

Related Articles

Back to top button